यूपी

साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना न्यूरिया पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना न्यूरिया पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना न्यूरिया क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा लोगों को ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी ठगी, साइबर हैकिंग जैसे अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।थाना न्यूरिया साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने बाजार क्षेत्र, बैंकों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता नंबर, एटीएम या ओटीपी साझा न करें। साथ ही यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या www. cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।अभियान के दौरान पुलिस ने पंपलेट वितरित किए और उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व परिचितों को भी जागरूक करें ताकि किसी भी साइबर अपराधी के झांसे में न आएं।थाना प्रभारी ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। आमजन जितना अधिक जागरूक रहेगा, अपराधी उतना ही नाकाम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!