यूपी

साइबर अपराधों से बचाव हेतु महिलाओं व बच्चों को दी गई जानकारी

साइबर अपराधों से बचाव हेतु महिलाओं व बच्चों को दी गई जानकारी

पूरनपुर,पीलीभीत।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम कजरी स्थित अकाल अकादमी में पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और महिलाओं को ऑनलाइन ठगी,फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, एटीएम एवं बैंकिंग से जुड़े अपराधों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए। पुलिस ने कहा कि अज्ञात लिंक या ओटीपी साझा न करें, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय थाने को दें।कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने नए भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि ये नए कानून जनता की सुरक्षा, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा को और सशक्त बनाते हैं।पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहकर ही स्वयं और समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!