यूपी

ऋतुराज पासवान ने रानीगंज मथना जप्ती में आग पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुआवजे के लिए दिए तत्काल आदेश

ऋतुराज पासवान ने रानीगंज मथना जप्ती में आग पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुआवजे के लिए दिए तत्काल आदेश

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर के ग्राम रानीगंज मथना जप्ती में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की खुशियों को राख में बदल दिया। ग्राम निवासी भूपराम पुत्र ढाकन लाल के घर में अचानक आग लगने से दो भैंसें बुरी तरह झुलस गईं, जिनमें से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और बिस्तर आदि भी जलकर राख हो गए घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।शनिवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। ऋतुराज पासवान ने कहा पीड़ित परिवार के दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजा दिलाए जाने के लिए आदेशित किया गया है, ताकि परिवार को राहत मिल सके।स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने भी शासन से शीघ्र आर्थिक सहायता जारी करने की मांग की है।गांव के लोगों ने बताया कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!