यूपी

राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया स्वदेशी मेला का शुभारंभ, 50 स्टालों में सजेंगे हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद

दीपावली और धनतेरस से पहले पीलीभीत में स्वदेशी मेला, नागरिकों से अपील- खरीदें स्थानीय उत्पाद

राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया स्वदेशी मेला का शुभारंभ, 50 स्टालों में सजेंगे हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद

दीपावली और धनतेरस से पहले पीलीभीत में स्वदेशी मेला, नागरिकों से अपील- खरीदें स्थानीय उत्पाद

पीलीभीत,जनपद पीलीभीत के ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित भव्य स्वदेशी मेला-2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि, राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उ0प्र0 बलदेव सिंह औलख जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वहीं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें पुष्प भेंट कर स्वागत किया।बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में स्थानीय स्तर पर निर्मित बांसुरी, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट आइटम, मिठाई, कपड़े, कंबल, दरी, जरी-जरदोज़ी के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के 50 स्टाल लगाए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, श्री मुकेश कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदें और जनपद की आर्थिक समृद्धि में योगदान दें।मुख्य अतिथि ने सभी स्टालों का भ्रमण किया और कहा कि पीलीभीत के कारीगरों का काम न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत धोबी ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वजन मशीन वितरित की।जिलाधिकारी ने पीलीभीत की बांसुरी को प्रमोट करने और मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में स्थापित करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर विधायक बरखेड़ा जयद्रथ, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे दीपावली और धनतेरस के अवसर पर स्वदेशी उत्पाद खरीदकर अपने घरों को सजाएँ और स्थानीय कारीगरों को सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!