यूपी

राजकुमार “राजू” बोले समाजवादी युवजन सभा 2027 की जीत की बनेगी रीढ़

नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों का उत्तर प्रदेश ही हमारा लक्ष्य

राजकुमार “राजू” बोले समाजवादी युवजन सभा 2027 की जीत की बनेगी रीढ़

नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों का उत्तर प्रदेश ही हमारा लक्ष्य

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुज़फ़्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का बीते दिनों पूरनपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूरनपुर में पार्टी संगठन, किसानों की समस्याओं और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।सभा को संबोधित करते हुए सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि “समाजवादी पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर बी.एल.ए. की मज़बूत नियुक्ति, घर-घर संपर्क अभियान और जनता से जुड़ाव ही 2027 में सपा की सरकार की नींव रखेंगे।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसानों, नौजवानों और आम जनता की आवाज़ को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आज तक सम्मान नहीं मिला, जबकि उन्हें “शहीद का दर्जा” मिलना चाहिए।मलिक ने आगे कहा कि “2027 का चुनाव सिर्फ़ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इस मिशन में अपना योगदान दे, यही नेताजी मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने संभावित विधानसभा प्रत्याशियों को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता खुद को पक्का प्रत्याशी न माने पार्टी नेतृत्व प्रत्येक सीट पर गंभीरता से मंथन कर रहा है। हर कार्यकर्ता का लक्ष्य सिर्फ़ पार्टी हित में कार्य करना होना चाहिए।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा”, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू”, सपा नेता अजय भारती, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, सछास के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी, नजमूल हसन खां, हाजी लाडले इमरान वली खां, दिनेश वर्मा समेत वरिष्ठ समाजवादी नेता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, नगर, ब्लॉक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी को मज़बूत करने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!