यूपी

राजकुमार ‘राजू’ बोले — समाजवादी पार्टी ही गरीब और वंचितों की सच्ची आवाज़

महिला नेताओं ने कहा — “सपा ने सदैव महिलाओं को सम्मान और अवसर दिया

राजकुमार ‘राजू’ बोले — समाजवादी पार्टी ही गरीब और वंचितों की सच्ची आवाज़

महिला नेताओं ने कहा — “सपा ने सदैव महिलाओं को सम्मान और अवसर दिया

मुरादपुर व पटिहन में समाजवादी पार्टी की भव्य पी.डी.ए. पंचायत आयोजित

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पूरनपुर विधानसभा के ग्राम मुरादपुर और पटिहन में भव्य पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभा का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने की, जबकि संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश वर्मा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार “राजू” ने कहा कि “समाजवादी पार्टी ही वह ताकत है जो गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों की सच्ची आवाज़ बनकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी का पी.डी.ए. मिशन ही सामाजिक न्याय की नई दिशा तय करेगा और समाज के हर तबके को बराबरी का अधिकार दिलाने का काम करेगा।श्री राजू ने आगे कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और बदलाव का मन बना चुकी है।समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अरशद खान ने कहा कि “समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है।पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी आंदोलन की ताकत है।सपा नेता ओम शर्मा ने कहा कि “जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त है, ऐसे में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प बनकर उभर रही है।महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष मीता सिंह एवं नगर अध्यक्ष मीनू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव महिलाओं को सम्मान और अवसर दिए हैं।पंचायत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आने वाले चुनाव समाज के भविष्य को तय करेंगे, और हर कार्यकर्ता को मिशन मोड में लगकर समाजवादी पार्टी को विजय दिलानी होगी।सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए जय समाजवाद! जय अखिलेश!और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया इस दौरान प्रमुख रूप से अनिल शर्मा,सतीश वर्मा. छैलबिहारी, हरीशचंद्र,विनोद गौतम.अजय पाल चौहान.माया प्रसाद गौतम. मीनू शर्मा. रामपाल शर्मा. बाहर अली. बसंत भारती. अनिल शर्मा. ओम शर्मा. कालीचरण यादव. राम कृष्ण भारती आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!