यूपी

पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर्स को दबोचा, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

नंबर प्लेट में हेरफेर देखकर पुलिस ने की जांच, आरोपी मोटरसाइकिल चोरी का किया स्वीकार

पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर्स को दबोचा, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

नंबर प्लेट में हेरफेर देखकर पुलिस ने की जांच, आरोपी मोटरसाइकिल चोरी का किया स्वीकार

पूरनपुर,पीलीभीत। चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर ऑटो लिफ्टर गुरसेवक और लखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई तो उसके नंबर प्लेट में हेरफेर दिखाई दिया। पुलिस के सवालों का इन युवकों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था, जिससे शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी गुरसेवक और लखप्रीत ने बताया कि वह अपनी ऐशो-आराम की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें कम दामों में बेच दिया करते थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। स्थानीय पुलिस का मानना है कि इन दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अकेले ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। रविवार शाम पाँच बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस चेकिंग अभियान के चलते इन अपराधियों को पकड़कर क्षेत्र में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!