पुलिस लाइन पीलीभीत में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, 7 नंबर टीम बनी विजेता
एएसपी विक्रम दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पुलिस कर्मियों में दिखा उत्साह

पुलिस लाइन पीलीभीत में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, 7 नंबर टीम बनी विजेता
एएसपी विक्रम दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पुलिस कर्मियों में दिखा उत्साह
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों सहित कुल 14 टीमों ने भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बीच खेल भावना और अनुशासन की झलक दिखाई दी।
कड़े मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल दौर में पहुँचीं। पहले सेमीफाइनल में टीम नं. 04 और टीम नं. 14 के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें टीम नं. 14 ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम नं. 07 और पुलिस लाइन टीम के बीच खेले गए मैच में टीम नं. 07 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबला टीम नं. 07 और टीम नं. 14 के बीच खेला गया, जिसमें टीम नं. 07 ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। टीम नं. 14 उपविजेता रही।कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, तथा प्रतिसार निरीक्षक संतोष राघव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।मैदान पर खिलाड़ियों के जोश और टीम भावना ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस कर्मियों में आपसी एकता, अनुशासन और फिटनेस की भावना को और मजबूत करते हैं।




