परिषदीय स्कूलों में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने लिया एकता का संकल्प
पूरनपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पुष्पांजलि, भाषण व प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

परिषदीय स्कूलों में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने लिया एकता का संकल्प
पूरनपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पुष्पांजलि, भाषण व प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
पूरनपुर,पीलीभीत।परिषदीय स्कूलों में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई तथा उनके चित्र का अनावरण करके पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर सभी को शपथ दिलाई गई और उनके जीवन परिचय के बारे में शिक्षकों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि इनके जन्म दिवस को हम सभी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते है। इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद, भाषण आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अखंडता और सार्वभौमिकता को बनाएं रखना हम सबका दायित्व है। हम सबको सामाजिक तौर पर एक जुट रहना चाहिए और हम सबको लौह पुरुष जी के संस्कारों की पूरी पवित्रता के साथ निर्वहन करना चाहिए।
प्राथमिक विद्यालय खाता, सुआबोझ, खैरपुर, भगवंतापुर, कम्पोजिट विद्यालय अमरैया कलां,रूद्रपुर, रघुनाथपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय महादिया, पूरनपुर,भगवंतापुर,सुआबोझ, गजरौला खास आदि स्कूलों में पटेल जी के चित्र का अनावरण करके पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिका पारुल, राधाकृष्ण कुशवाहा, राजेश्वरी, पूनम, विनीत कुमार, मो. फुरकान, मुकेश बाबू, शुभम शुक्ला, अवधेश कुमार, कंचन देवी कुशवाहा, उमाशंकर, शालिनी, ज्योति, रामसेवक, शेखर दीक्षित, ऋषि सक्सेना, वजाहत मियां, ब्रजेश शुक्ला, सूर्यप्रकाश गंगवार,अनिल कुमार प्रजापति, विजय शर्मा, ओमप्रकाशआदि मौजूद रहे।




