यूपी

पूर्व प्रधान सहित दो घरों में आग लगने से भैंस की जलकर मौत दूसरी झुलसी

लोगों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर पाया काबू

पूर्व प्रधान सहित दो घरों में आग लगने से भैंस की जलकर मौत दूसरी झुलसी

लोगों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर पाया काबू

पूरनपुर/पीलीभीत। देर रात दो छप्परपोश घरों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग में जुलकर एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। कुछ दिन पहले भी दो छप्पर पोश घरों में आग लगी थी। पूर्व प्रधान ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत करने की बात कही जा रही है। एसडीएम ने पहुंचकर पड़ताल की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथना जप्ती के मौजा रानीगंज में शुक्रवार शाम अधिकांश ग्रामीण खाना खाकर सो गए। इसी बीच गांव के रहने वाले भूपराम पुत्र ढाकन लाल के छप्पर पोश घर में आग लग गई। कुछ ही देर में पूर्व प्रधान देवेंद्र के भी छप्पर से आग की लपट उठने लगी। घटना को लेकर ग्रामीणों की नींद टूट गई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। एकजुट हुए लोगों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आज से जलकर भूपराम की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बुरी तरह झुलस गई। तीन दिन पहले भी पूर्व प्रधान सहित 2 ग्रामीणों के छप्पर पोश घर में अचानक आग लग गई थी। गांव के लोग रंजिशन घरों में आग लगाने का दावा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद शनिवार तहसील से एसडीएम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया पहले भी दो बार आग लग चुकी है। उन्होंने रंजिशन आग लगाने की आशंका जताई है। मामले की शिकायत करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!