यूपी

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर चोरी, सिलेंडर सहित सामान पार

अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, इंचार्ज अध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर चोरी, सिलेंडर सहित सामान पार

अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, इंचार्ज अध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर

पूरनपुर,पीलीभीत।बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव किनारे स्थित परिषदीय स्कूल में रसोईया के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर रखा सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिक्षक ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने स्कूल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह विद्यालय पहुंचे इंचार्ज अध्यापक जुगेन्द्र सिंह मौर्य ने देखा कि रसोईघर का दरवाजा खुला पड़ा है और कुंडी टूटी हुई है। अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर सहित अन्य रसोई सामग्री गायब मिली। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने रसोई घर में रखा सिलेंडर, कूकर, भगोना सहित अन्य सामान चोरी किया है। अध्यापक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और तहरीर सौंपते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ शरारती तत्व अक्सर ऐसी हरकतें करते रहते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!