पूरनपुर विधायक ने किया नहर सफाई कार्य का किया उद्घाटन, किसानों तक पहुँचेगा सिंचाई का हर बूंद पानी
विधायक पासवान ने कहा सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी तय होगी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

पूरनपुर विधायक ने किया नहर सफाई कार्य का किया उद्घाटन, किसानों तक पहुँचेगा सिंचाई का हर बूंद पानी
विधायक पासवान ने कहा सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी तय होगी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
पूरनपुर,पीलीभीत।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज माधोटांडा रजवाहा में फीता काटकर नहरों की सिल्ट सफाई का शुभारंभ किया. इस दौरान विधिवत नारियल फोड़कर जेसीबी मशीन चलाई गई।शारदा सागर खंड के अंतर्गत पूरनपुर विधायक बाबूराम ने विधान सभा क्षेत्र की नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यों का मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शुभारम्भ किया. इस अवसर पर एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड प्रवीण गौतम,सहायक अभियंता सोगेंद्र गौतम, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र पाल, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे. ध्यान रहे कि हर साल करोड़ों रुपए की लागत से नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाता है, लेकिन आधी अधूरी सफाई से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। जनवरी 2025 में जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर माधोटांडा रजवाहे से निकलने वाली शेरपुर माइनर की सिल्ट सफाई में बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ था। जांच में पाया गया कि 9 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई का ठेका देने के बावजूद काम अधूरा था।




