पूरनपुर विधायक ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

पूरनपुर विधायक ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पूरनपुर,पीलीभीत।शनिवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने उपज मंडी समिति, पूरनपुर में लगे धान खरीद क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ उपजिलाधिकारी पूरनपुर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्रों पर कई अनियमितताएँ पाईं तौल मशीनों में गड़बड़ी, किसानों की अनुपस्थिति और रिकार्ड उपलब्ध न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।विधायक बाबूराम पासवान ने मौके पर ही एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर तौल की निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा,किसानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन तत्काल व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई करे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से धान क्रय की प्रगति, अब तक की खरीद मात्रा और किसानों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि किसी केंद्र पर किसानों के साथ भेदभाव या मनमानी पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय किसानों ने विधायक के निरीक्षण को सराहनीय कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य समय पर मिलेगा।




