यूपी

पूरनपुर पशु अस्पताल में डॉक्टर पर लापरवाही व किसानों को परेशान करने का आरोप

भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

पूरनपुर पशु अस्पताल में डॉक्टर पर लापरवाही व किसानों को परेशान करने का आरोप

भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

पूरनपुर। मोहनपुर निवासी किसान दिनेश कुमार की गाय थनेला रोग से पीड़ित थी। इलाज की उम्मीद में वे पूरनपुर स्थित पशु अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने न तो जांच की और न ही इलाज। दिनेश के बाद सबलपुर निवासी गंगा सिंह भी अपनी भैंस को लेकर पहुंचे, जिसे भी यही रोग था। उनका कहना है कि डॉक्टर ने बेपरवाही से कहा, इस बीमारी की दवा अभी नहीं है, जब आएगी तब मिलेगी। गंगा सिंह का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए ही कह दिया कि उनकी भैंस का एक थन बेकार हो गया है। कई बार अनुरोध करने के बाद डॉक्टर ने सरकारी दवा देने की जगह बाहर की दवा लिख दी। किसानों का कहना है कि यह डॉक्टर की लापरवाही नहीं, बल्कि घोर गैरजिम्मेदारी का मामला है। इस पूरे प्रकरण पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब किसान तक को अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिपरिया दूलई क्षेत्र में भी गला घोंटू और लेंपी रोग की आशंका के बीच तत्काल टीकाकरण कराया जाए, ताकि किसानों के मवेशियों की जान बच सके।किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पशु चिकित्सालयों में इलाज में ढिलाई जारी रही, तो आंदोलन कर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!