यूपी
पूरनपुर में दो सड़क हादसे, तीन घायल — दो को जिला अस्पताल रेफर

पूरनपुर में दो सड़क हादसे, तीन घायल — दो को जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर,पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती निवासी दिनेश पुत्र मेघनाथ रविवार सुबह साइकिल से राइस मिल में मजदूरी पर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।दूसरा हादसा मोहनपुर चौराहे के पास रविवार दोपहर लगभग दो बजे हुआ। खिरकियां बीसलपुर निवासी भगवान दास व बंडा के रसूलापुर निवासी ध्रुव बाइक से सबलपुर खास से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में मामा-भांजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने ध्रुव और दिनेश की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



