पूरनपुर में भाकपा का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन”राष्ट्रपति तक पहुंचा संदेश
तहसील में भाकपा (माले) का विरोध प्रदर्शन, दलित सीजीआई पर जूता फेंकने वाले की गिरफ्तारी की मांग

पूरनपुर में भाकपा का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन”राष्ट्रपति तक पहुंचा संदेश
तहसील में भाकपा (माले) का विरोध प्रदर्शन, दलित सीजीआई पर जूता फेंकने वाले की गिरफ्तारी की मांग
पूरनपुर/पीलीभीत। बुधवार तहसील परिसर में भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर दलितों और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दलित सीजीआई पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।वक्ताओं ने रायबरेली में दलित युवक की मुख्यमंत्री का नाम लेकर की गई मॉबलिंचिंग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ऐसे मामलों में चुप्पी साधे हुए है, जबकि समुदाय विशेष और दलितों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरेली समेत कई स्थानों पर “आई लव मोहम्मद” कहने वाले युवाओं पर मुकदमे दर्ज कर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। भाकपा (माले) के नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने भेदभावपूर्ण नीतियां नहीं रोकीं और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।




