यूपी

पूरनपुर में 26 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत

स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होगी ऐतिहासिक सभा, देशभर से आएंगे किसान संगठन और राजनीतिक हस्तियां

पूरनपुर में 26 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत

स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होगी ऐतिहासिक सभा, देशभर से आएंगे किसान संगठन और राजनीतिक हस्तियां

पूरनपुर,पीलीभीत।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर को कृषि मंडी पूरनपुर में भव्य किसान मोर्चा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत को लेकर गुरुवार को संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया।संगठन के पदाधिकारियों ने शेरपुर कला, सिमरिया, तालुके महाराजपुर, ढका में गहेलिया, जादवपुर, गोरा रायपुर, केसरपुर कला, नजीरगंज, टंडोला, टडोला समेत अनेक गांवों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 26 अक्टूबर को पूरनपुर कृषि मंडी में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।शेरपुर कला में हाजी रियाजत नूर खान की अगुवाई में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।उन्होंने उपस्थित किसानों और मजदूर साथियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह महापंचायत केवल संगठन के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों की आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प है। देशभर के लगभग 250 किसान संगठनों के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।सभा में बताया गया कि इस मौके पर देश और प्रदेश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी, जो किसानों से संवाद करेंगी और कृषि से जुड़ी नीतियों पर विचार साझा करेंगी।गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान में हाजी रियाजत नूर खान के साथ गुल्लू पहलवान, हाजी महफूज खान, रफत खान, इश्तियाक खान, कल्लू शमसीद खान, जफर खान, रामदीन भारती, मोहसिन रजा, आमिर रजा, तालिब रजा, ओवैस खान, खुर्शीद खान, अकमल रजा, सारिक रजा, समद खान, समीर खान, भगवान दास, अकरम खान, गुड्डू मोहम्मद मियां, लाला खान और मोबीन सहित कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।इन सभी ने मिलकर क्षेत्र के किसानों को महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया और संगठन की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!