टॉप न्यूज़दुनियायूपीराज्यलोकल न्यूज़

पूरनपुर की ग्राम पंचायत जगतपुर में कराई गई एंटी -लार्वा स्प्रे,बहादुरपुर में फॉगिंग कर मच्छरों पर कसी नकेल

प्रधान और सचिव के प्रयास से गांवों में मच्छर जनित बुखार जैसी फैल रही बीमारियों से मिलेगी निजात

प्रधान और सचिव के प्रयास से गांवों में मच्छर जनित बुखार जैसी फैल रही बीमारियों से मिलेगी निजात

पूरनपुर, पीलीभीत।

पिछले कई दिनों से हुई बरसात के बाद अब बदलते मौसम के मिजाज ने कई बीमारियों को जन्म दे दिया है।इनमें सबसे बड़ी बीमारी बनकर उभरा है वायरल। शहर से गांवों तक वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसलिए बीमारियों से निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के प्रयास से गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। जिससे गांव में फ़ैल रही बीमारियों से निजात मिलेगी। बरसात के मौसम में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप और उससे फैल रही बीमारियों पर नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधान और सचिव सक्रिय हो गए है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जगतपुर में एंटी-लार्वा का स्प्रे कराया गया, वहीं ग्राम पंचायत बहादुरपुर में फॉगिंग अभियान चलाया गया। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगतपुर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रधानपति विजेंद्र सिंह और पंचायत सचिव ललित मोहन गंगवार के प्रयास से गांव में एंटी -लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।गांवों के गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थलों पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया गया। वही ग्राम पंचायत बहादुरापुर में ग्राम प्रधान श्रीपाल के नेतृत्व में फॉगिंग मशीन से पूरे गांव में धुआं फैलाकर मच्छरों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, बर्तनों और टंकियों को ढककर रखें और नियमित सफाई करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर रोक लगाई जा सकती है।ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी मजरे और टोले में क्रमवार फॉगिंग और स्प्रे कराया जाएगा, ताकि किसी भी गांव में मच्छरों का प्रकोप न फैले।पंचायत प्रशासन लगातार स्वच्छता और सेनीटाइजर पर ध्यान दे रहा है ताकि गाँववासी सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें। ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की संयुक्त पहल पर पूरे गाँव में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। इस दौरान मुख्य रास्तों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से छिड़काव किया गया।पंचायत सचिव ललित मोहन गंगवार ने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण ही बीमारियों से बचाव और स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रशासन समय-समय पर स्वच्छता अभियान और कीटनाशक दवा का छिड़काव व समय-समय पर प्रत्येक पंचायत में फॉगिन का कार्य कराया जाता रहेगा। ग्राम प्रधान ने भी आश्वासन दिया कि गाँव की हर समस्या के समाधान के लिए पंचायत तत्पर है और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और प्रधान की इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की नियमित कार्रवाई बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होगा।

 

Rpt- vikash Singh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!