यूपी

नेता जी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

नेता जी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

पूरनपुर पीलीभीत।समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, पूर्व रक्षा मंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और करोड़ों जनों के नेता मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” के आवास पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं उन्होंने की।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरशद खा मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ सपा नेता कल्याण सिंह सरोज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अरशद खा ने कहा मुलायम सिंह यादव जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि समाजवाद की जीवित मिसाल थे। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़ों के सम्मान व अधिकार की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित किया। आज जरूरत है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएं।विशिष्ट अतिथि कल्याण सिंह सरोज ने कहा,नेता जी हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं को परिवार समझते थे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव और जमीनी राजनीति ने उन्हें जन-जन का नेता बना दिया। समाजवादी विचारधारा का दीपक उनके नाम से सदैव प्रज्ज्वलित रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार “राजू” ने कहा नेता जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति का अर्थ सत्ता नहीं, सेवा है। समाजवादी युवजन सभा उनके आदर्शों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा नेता जी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अवसर दिया। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की मिसाल पेश की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!