मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
पीलीभीत।भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर हाल ही में हुए जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की।जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन सौंपा।इस दौरान उन्होंने कहा कि,मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकना न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का अपमान है, बल्कि यह भारतीय संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।जिला महासचिव एडवोकेट संजय कुमार ने इसे “एक सुनियोजित षड्यंत्र” करार देते हुए कहा कि, “इस घटना के पीछे भाजपा सरकार और उसकी मातृ संस्था आरआरएस का हाथ है, जो समाज में घृणा और विभाजन फैलाने का कार्य कर रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर CJI के खिलाफ अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां जानबूझकर फैलाई गईं, ताकि दलितों और पिछड़ों की गरिमा को ठेस पहुंचे।पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद भारती ने कहा कि, “यह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे एक दलित के बेटे का अपमान है। भाजपा समर्थित तत्व खुलेआम ऐसे लोगों का बचाव कर रहे हैं।” उन्होंने अजीत भारती के विवादित बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब ऐसे व्यक्ति को भाजपा प्रवक्ता थाने से छुड़ाकर अपने साथ ले जाते हैं, तो यह साबित होता है कि इस पूरे षड्यंत्र को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।पार्टी ने राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें कीं,मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त न्यायिक कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री फैलाने वाले ट्रोल्स और हैंडल्स पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही हो। न्यायपालिका की स्वतंत्रता और संवैधानिक पदों की गरिमा की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए।ज्ञापन में कहा गया कि यह मामला केवल एक व्यक्ति या पद का नहीं, बल्कि “देश के दलितों, पिछड़ों, संविधान और न्यायपालिका के सम्मान का प्रश्न” है।इस अवसर पर जिला महासचिव एड. संजय कुमार, जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ/पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर विधानसभा विनोद कुमार भारती, जिलाध्यक्ष SC/ST राम सिंह सोनकर, अध्यक्ष सदर विधानसभा एड. ओ.पी. शास्त्री, चिरौंजी लाल और प्रेमनारायण कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




