मझोला श्रीरामलीला मैदान में विराट दशहरा-दीपावली मेले के द्वितीय दिवस का भव्य शुभारम्भ
यूरोपियन कलाकारों और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समा

मझोला श्रीरामलीला मैदान में विराट दशहरा-दीपावली मेले के द्वितीय दिवस का भव्य शुभारम्भ
यूरोपियन कलाकारों और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समा
पूरनपुर,पीलीभीत।मझोला श्रीरामलीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय विराट दशहरा एवं दीपावली मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन सांस्कृतिक उल्लास और साहित्यिक रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर अजय मौर्या, ललौरीखेडा ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार,अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह,मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, आर.एस.एस. के जिला प्रचारक दुष्यंत सिंह चौहान, बृज प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र,सह विभाग प्रचारक अमित जी और पूरनपुर नगर प्रचारक दिग्विजय जी ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में समिति को इतने विराट और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम में खटीमा से आए बच्चों ने कुमांऊनी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।विशेष आकर्षण रही यूरोप से आई कलाकार एलिना, जिन्होंने पहली बार इस क्षेत्र में यूरोप में प्रचलित फायर डांस की रोमांचक प्रस्तुतियां दीं। दर्शक उनकी हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे।प्रसिद्ध आईपीएल एंकर मनीषा पाण्डेय ने अपने जीवंत और ऊर्जावान मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को सजीव बना दिया। उनके संचालन ने दर्शकों को लगातार कार्यक्रम से जोड़े रखा।मेले में आयोजित मेंहदी, नेल आर्ट्स और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मेंहदी प्रतियोगिता: प्रथम नीलम, द्वितीय मुस्कान, तृतीय – प्रियंका नेल आर्ट्स प्रतियोगिता: प्रथम प्रियंका, द्वितीय सौम्या अग्रवाल, तृतीय सृष्टि प्रजापति
एकल नृत्य प्रतियोगिता मझोला डांस आइडल” का परिणाम शनिवार घोषित किया जाएगा।
द्वितीय दिवस पर मेला प्रांगण में मझोला क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे। झूले, खाने-पीने के स्टॉल्स और बच्चों के मनोरंजन के आकर्षक प्रबंधों के चलते मैदान खचाखच भरा रहा।रात्रि में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना। मंच पर देश के प्रसिद्ध कवियों डॉ. सुरेन्द्र जैन (वीर रस), काव्य श्री जैन (बाल कवियित्री), सुनहरी लाल (हास्य रस),अविनाश मिश्र (ओज रस), विनोद पाल (हास्य रस), डॉ. जयंत शाह (हास्य रस) और विवेक व्योम (वीर रस) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अब तो ब्रह्मांड में लहराए तिरंगा मेरा,
मैं जिधर देखूं नजर आए तिरंगा मेरा,ने उपस्थित जनसमूह को खड़े होकर तालियां बजाने पर विवश कर दिया।डॉ. सुरेन्द्र जैन की वीर रसपूर्ण पंक्तियाँ भारत मां के अमर शहीदों अमर तुम्हारा है बलिदान,आतंकी आकाओं को अब भिजवाएंगे कब्रिस्तान…”
पर पूरा मैदान “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।वहीं हास्य कवि सुनहरी लाल की तुरंत रचनाएं पूछ लिया सब हाल बातों-बातों में,लूट लिया सब माल बातों-बातों में”पर लोग हंसी से लोटपोट हो गए।शनिवार को अंतिम दिन मझोला आइडल सिंगिंग, आरती थाल सजाओ, और ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।यूरोपियन कलाकार एलिना की विशेष प्रस्तुतियों के साथ बागबान मूवी पर आधारित सामाजिक संदेश वाला नाटक और हल्द्वानी, काठगोदाम व नेपाल के स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और विशेष अतिथि विजय गंगवार होंगे।इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, अवधेश सिंह, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विनीत मित्तल, मनोज वाधवा, मनजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, चिराग मित्तल सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




