यूपी

मझोला दिवाली फेस्ट सम्पन्न, दिव्यांशी गुसैन बनीं ‘मझोला आइडल’

मझोला दिवाली फेस्ट सम्पन्न, दिव्यांशी गुसैन बनीं ‘मझोला आइडल’

पीलीभीत।मझोला में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा एवं दीपावली मेला का समापन गत रात्रि भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह मेला अब तक क्षेत्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन साबित हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं ने मंच सजाया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर, मझोला के छात्रों ने सामाजिक मूल्यों पर आधारित नाटक ‘बाग़बां’ का मंचन किया, जबकि उत्तराखंड के डीडीआर ग्रुप,स्टेप ट्यून डांस ग्रुप और यूरोप से आई कलाकार एमिना की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मझोला आइडल’ प्रतियोगिता में दिव्यांशी गुसैन (काठगोदाम) ने प्रथम, अकरम पाशा ने द्वितीय और अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में आनंदिता मिश्रा (पीलीभीत) प्रथम, आर्यंश अग्रवाल द्वितीय और अद्वैत नाथ मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।डांस मझोला डांस’ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सोनू टाइगर प्रथम रहे, जबकि ग्रुप डांस में यूपी 26 फ्लिपर ग्रुप (कलीनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समापन पर आयोजित लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार (फ्रिज) करण गुम्बर के नाम निकला। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और भव्य आतिशबाज़ी के साथ मेले का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!