यूपी

मिट्टी खनन माफियाओं ने खेतों को तालाब में बदला, प्रशासन मौन

कानून की धज्जियां उड़ा रहे खनन माफिया,अधिकारी चुप

मिट्टी खनन माफियाओं ने खेतों को तालाब में बदला, प्रशासन मौन

कानून की धज्जियां उड़ा रहे खनन माफिया,अधिकारी चुप

पीलीभीत।गढ़वा खेडा चौकी के मंगदपूर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा खेतों को तालाब में बदलने और मिट्टी खनन की खुलेआम गतिविधियों से ग्रामीण चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफियाओं पर पुलिस द्वारा कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।गढ़वा खेडा चौकी से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मंगदपूर में खनन माफियाओं ने खेतों को तालाब बना दिया है। हालांकि, अधिकारी और लेखपाल इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय पुलिस गस्त करने के बावजूद दिन-रात खनन जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, माफिया कई महीनों से लगातार मिट्टी खनन कर रहे हैं और इसके बावजूद गढ़वा खेडा पुलिस व प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। खनन माफिया ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिन-रात मिट्टी निकालकर उच्च दामों में बेचते हैं।आलोचकों का कहना है कि मिट्टी खनन माफियाओं की गतिविधियों से खेत और भूमि नुकसान में हैं और इलाके का पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद भी अधिकारी और कर्मचारी मौन धारण किए हुए हैं और कई बार सूचना के बावजूद भी आला अधिकारी क्षेत्र में नहीं पहुंचे।स्थानीय ग्रामीण और किसान अब अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि खनन माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए और पुलिस व प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बहाल हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!