यूपी

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना न्यूरिया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना न्यूरिया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना न्यूरिया मिशन शक्ति टीम द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।महिला हेल्पलाइन 1090, महिला आपातकालीन सेवा 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के प्रयोग की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।टीम ने बताया कि इन सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को हर परिस्थिति में त्वरित मदद व सुरक्षा प्रदान करना है। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने का संदेश दिया तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!