मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना करेली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना करेली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना करेली की साइबर/मिशन शक्ति टीम द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।टीम के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता हेतु कई हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 181, पुलिस सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं।पुलिस टीम ने समझाया कि इन नंबरों का उपयोग किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न, या ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने सभी से अपील की कि वे समाज में अन्य महिलाओं को भी इन सेवाओं के बारे में जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।




