यूपी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम व थाना पुलिस ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में टीमों ने बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, 181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930 शामिल रहे।अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि इन नंबरों का प्रयोग किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!