यूपी

मान्यवर कांशीराम दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के जननायक थे:सतेंद्र मौर्य

मान्यवर कांशीराम दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के जननायक थे:सतेंद्र मौर्य

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार तथा समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के मार्गदर्शन में ग्राम सिरसा, विधानसभा 127 पीलीभीत में मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सतेंद्र मौर्य ने की। उन्होंने महान समाज सुधारक, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा मान्यवर कांशीराम जी ने नारा दिया था ‘जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी।उनका संघर्ष और विचार आज भी हमें समानता, न्याय और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।सतेंद्र मौर्य ने कहा कि कांशीराम जी ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका जीवन समाज के हर कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए उदाहरण है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रूप बसंत गौतम, मोहित जाटव, कमलेश गौतम, मोहन राणा, सुनील जाटव, सुमित सागर, पुनीत सागर, सोनू गौतम, पीतम गौतम, लेखराज जाटव, हेतराम गौतम आदि शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सतेंद्र मौर्य ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!