यूपी

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव मुक्त जीवन के बताए उपाय

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव मुक्त जीवन के बताए उपाय

पूरनपुर,पीलीभीत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पल्लवी ने उपस्थित लोगों को मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा और अन्य मानसिक रोगों के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है। समय रहते लक्षणों की पहचान कर उचित उपचार लेने से व्यक्ति गंभीर समस्याओं से बच सकता है। डॉ. पल्लवी ने तनाव से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि नियमित योग, ध्यान, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक बीमारियाँ शर्म या संकोच का विषय नहीं हैं, बल्कि इन्हें भी सामान्य बीमारियों की तरह समझना और उपचार कराना चाहिए।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा बहुएं, एएनएम और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मानसिक रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सम्मान की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लवी ने सभी को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!