यूपी

माधोटांडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

माधोटांडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना माधोटांडा की साइबर/मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के बीच सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी,महिला हेल्पलाइन: 1090, 181,पुलिस आपातकालीन सेवा: 112,स्वास्थ्य सेवा: 102, 108, चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930,कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को समय पर सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।समाज के हर वर्ग को मिशन शक्ति अभियान से जुड़कर महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए।मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता फैलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और आवश्यकता पड़ने पर सरकारी सहायता सेवाओं से जोड़ना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!