कुर्रेया हाल्ट के सामने से निकली सड़क कई वर्षों से जर्जर, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
सड़क का निर्माण कराएँ जाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार उठाई मांग, लेकिन नहीं हुआ समाधान

कुर्रेया हाल्ट के सामने से निकली सड़क कई वर्षों से जर्जर, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
सड़क का निर्माण कराएँ जाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार उठाई मांग, लेकिन नहीं हुआ समाधान
जोगराजपुर, पीलीभीत।
प्रशासन भले ही जिले में गड्डा मुक्ति के दावे करता दिखाई दे। परंतु शहर से लेकर गांवों तक अभी भी कुछ मार्ग जर्जर हालत में हैं। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कुर्रेया खुर्द कलां रेलवे हाल्ट के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है, सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, जिससे रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जब सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है।यह सड़क न केवल कुर्रेया बल्कि आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और आवागमन का मुख्य मार्ग मानी जाती है। बावजूद इसके, वर्षों से यह सड़क टूट-फूट और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के दयनीय हालात ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस सड़क के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वह ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेताओं को विकास की याद आती है, लेकिन उसके बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता। सड़क निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।”ग्रामीणों ने बताया है कि महादेव, माती, रसूलपुर, गांव मुरादपुर , पिपरा, सुल्तानपुर,रानीगंज, सपहा , बागर, चतीपुर आदि ग्रामवासियो का यह मुख्य मार्ग हैं। जो हाइवे रोड को जोड़ता है। कई वर्षों से जर्जर बाजा सडक एवं बड़े-बड़े गड्ढे है।जिससे हम सभी क्षेत्रवासियो को पैदल व वाहनों द्वारा आवागमन की समस्या है। वही ग्रामीण पवन तिवारी, अनिल वर्मा, शोभित शुक्ला, अतुल शुक्ला, राहुल, गुड्डू देवली, विनीत प्रजापति, आतेश कुमार, कुलदीप, आकाश सहित दर्जनों लोगों ने सड़क के निर्माण की मांग की है।




