यूपी

कमालपुर में अवैध शिकार का भंडाफोड़, हिरन का मांस काटते पकड़े गए आरोपी

कमालपुर में अवैध शिकार का भंडाफोड़, हिरन का मांस काटते पकड़े गए आरोपी

पूरनपुर,पीलीभीत।मुखबिर की सूचना पर महोफ रेंज के वन विभागीय स्टाफ ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार और मांस तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया।सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने सुदीप सरकार निवासी कमालपुर थाना न्यूरिया के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान वह घर पर चीतल (हिरन) का कच्चा मांस काटता हुआ पकड़ा गया। मौके पर मौजूद एक अन्य आरोपी रबेन हलदार को भी हिरासत में ले लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मांस उनके पड़ोसी विरगो उर्फ वीरु द्वारा दिया गया था। टीम ने जब पड़ोसी के घर की तलाशी ली तो लगभग एक किलो उबला मांस बरामद हुआ। हालांकि, वीरु मौके से फरार हो गया।आरोपियों ने खुलासा किया कि विरगो और उसके तीन अन्य साथी जंगल से अवैध शिकार कर मांस बेचने का काम करते हैं।महोफ रेंज स्टाफ ने सुदीप सरकार और रबेन हलदार को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी वीरु और उसके साथियों की तलाश जारी है। वन विभाग की ओर से अपील की गई है कि यदि कहीं भी वन्यजीव शिकार या मांस की अवैध बिक्री जैसी गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!