कजरी निरंजनपुर में 66वां शहीद भगत सिंह कबड्डी कप का हुआ शुभारंभ, सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय कर बढ़ाया उत्साह
पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का कर रहे प्रदर्शन

कबड्डी कप में पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का कर रहे प्रदर्शन
पूरनपुर, पीलीभीत।
ग्राम कजरी निरंजनपुर में शुक्रवार को 66वां शहीद भगत सिंह कबड्डी कप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 26 लोकसभा पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।कबड्डी कप के शुभारंभ पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों और ग्रामवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। खेल मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों से हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट शहीद भगत सिंह की स्मृति को समर्पित है और युवाओं को खेल के माध्यम से देशभक्ति व अनुशासन का संदेश देने का कार्य करता है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर में दो अक्टूबर को हर- वर्ष कजरी निरजनपुर में शहीद भगत सिंह कबड्डी कप का आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि 1960 से प्रति वर्ष यहां विशाल कबड्डी कप और दंगल का आयोजन किया जाता है। इस कबड्डी कप को देखने के लिए हजारों की संख्या लोगों की भीड़ इक्क्ठा हुई है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस फ़ोर्स को भी तैनात किया गया है। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह घुंघचाई इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाएं हुए है। कजरी ग्राम प्रधान यादविन्द्र पाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 66 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और शहीद भगत सिंह के बलिदान को स्मरण कर युवाओं को देशभक्ति व खेलों की ओर प्रेरित करने का माध्यम है। खेल मैदान में उमड़ी भीड़ ने इस आयोजन को भव्य रूप दे दिया।गांव के बुजुर्गों ने इसे “गौरव की परंपरा” बताते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह की स्मृति में यह आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति और राष्ट्रीय भावना दोनों को जीवित रखता है। वहीं युवाओं ने संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों तक यह परंपरा जारी रहेगी।कार्यक्रम में विशेष तौर पर विधानपरिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा नेता सरवन सिंह लाहोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल मिश्रा, जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री, प्रबंध समिति के सदस्य यादवेंद्र पाल सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, निर्मल सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





