किशोरी के साथ जेवर और हजारों की नगदी ले गया युवक
पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

किशोरी के साथ जेवर और हजारों की नगदी ले गया युवक
पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पूरनपुर/पीलीभीत। चार दिन पहले पड़ोस के गांव निवासी युवक नाबालिग और घर में रखा जेवर और हजारों की नगदी लेकर गायब हो गया। गांव के ही दो लोगों की मिलीभगत से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया 27 नवंबर सुबह 4:00 बजे नाबालिक बेटी घर पर सो रही थी। तभी पड़ोस के गांव मुरादपुर निवासी पवन कुमार पुत्र रामसहाय उसको फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना में सुशील कुमार गंगवार पुत्र राजाराम और अनुराग पुत्र वेद प्रकाश निवासी पिपरा मुजप्ता ने सहयोग किया। तीनों ने घर में घुसकर बेटी को फुसला कर ले जाने के साथ ही घर में रखी 150 हजार की नगदी एवं सोने के झाले, टॉप्स और चांदी की पायल भी साथ ले गए। घटना से परिवार के लोग काफी परेशान है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया किशोरी को फुसलाकर ले जाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।




