किशोरी और युवती के गायब होने से मचा हड़कंप, मुकदमें दर्ज

किशोरी और युवती के गायब होने से मचा हड़कंप, मुकदमें दर्ज
पूरनपुर/पीलीभीत। दो अलग-अलग गांव में लड़कियों का अपहरण होने से खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने फुसलाकर बेटियों को ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनहोनी की आशंका जताकर शीघ्र लड़कियों को बरामद करने की मांग की गई है।
पहली घटना में माधोटांडा क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया उसकी 14 साल की बेटी को 1 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति फुसलाकर ले गया। तलास करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। लड़की के पास मोबाइल भी है। महिला ने बताया बेटी के पर्स से पर्ची पर लिखा एक मोबाइल नंबर भी मिला है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण में बताया 29 सितंबर सुबह 4 बजे उनकी बेटी को शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवाया के गांव खजरिया निवासी सुभाष पुत्र रामविलास फुससलाकर ले गया। घटना में ने बेटी को ले जाने में पिंटू उसकी पत्नी प्रीति, दीपू उसकी पत्नी आरती ने सहयोग किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं।



