किसान नेता पर जानलेवा हमला, सपा ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ बोले— किसान की आवाज़ दबाने की साजिश बर्दाश्त नहीं

किसान नेता पर जानलेवा हमला, सपा ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ बोले— किसान की आवाज़ दबाने की साजिश बर्दाश्त नहीं
किसान नेता पर हमले को लेकर सपा का प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुँचा
पीलीभीत।धान खरीद को लेकर किसानों की बढ़ती समस्याओं और किसान नेता रंजीत सिंह कहलो पर हुए जानलेवा हमले के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गुरूवार जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” के नेतृत्व में जिला अस्पताल, पीलीभीत पहुँचा एवं उच्च अधिकारियों से वार्ताकर उचित इलाज के कहा।प्रतिनिधिमंडल ने घायल किसान नेता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा इस हमले की कड़ी निंदा की।यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि किसान की आवाज़ पर किया गया हमला है। यदि प्रशासन ने 3 दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।उन्होंने आगे कहा कि किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और मिल माफिया– प्रशासन गठजोड़ किसानों की मेहनत का शोषण कर रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर चार माँगें रखीं,किसान नेता रंजीत सिंह कहलो पर हमले की निष्पक्ष जांच हो।दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। किसानों के धान की सरकारी दर पर खरीद सुनिश्चित की जाए।मिल मालिकों और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत पर कार्रवाई की जाए। समाजवादी पार्टी किसानों की आवाज़ है।किसान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अन्याय हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करेगी।सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा,सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सपा जिला उपाध्यक्ष बालक राम सागर, सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज ,बरखेड़ा महासचिव नरेश कुमार सागर, निवर्तमान नगराध्यक्ष संदीप सक्सेना, भगवानदीन वर्मा,सुमित आदि सम्मिलित रहे।




