Uncategorized

खेत में पराली के नीचे मिला वृद्धा का शव, कंपाइन से दबने की आशंका

खेत में पराली के नीचे मिला वृद्धा का शव, कंपाइन से दबने की आशंका

पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की 60 वर्षीय महिला दानवती का शव खेत में पराली के नीचे दबा मिला। सुबह वह घर से धान की बाली बीनने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। इसी बीच खैरपुर की ओर खेतों में पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पराली के नीचे दबा हुआ शव देखा।सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कंपाइन मशीन से दबने के कारण हुई है। घटना के बाद शव को पराली से छुपा दिया गया था। घटना की जानकारी लगते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बताया जा रहा है कि दानवती के दो पुत्र विवाहित हैं, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कंबाइन से दबकर वृद्धा की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!