यूपी

केसरपुर कला टूटी पुलिया पर राहगीरों को निकलना दुश्वार

कुछ ही साल पहले बना था पुलिया व सड़क निर्माण कार्य, अब फिर बिगड़ी हालत

केसरपुर कला टूटी पुलिया पर राहगीरों को निकलना दुश्वार

कुछ ही साल पहले बना था पुलिया व सड़क निर्माण कार्य, अब फिर बिगड़ी हालत

गोरा (पीलीभीत)।योगी सरकार में गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाने का दावा किया गया था,परंतु कई स्थानों पर ये सड़कें अब बदहाल स्थिति में हैं। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के ग्राम केसरपुर कला की पुलिया और सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है। टूटी पुलिया और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले केसरपुर कला से रायपुर लिंक मार्ग तक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ ही सालों में यह सड़क फिर से खस्ताहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में वाहन फिसल जाते हैं, जिससे कई बार ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गढ़वाखेड़ा–रायपुर लिंक रोड से होकर केसरपुर कला की ओर जाने वाली सड़क से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर स्थानीय बाजार भी लगता है, जिससे लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है। परंतु सड़क की टूटी हालत के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है।थोड़ी-सी भी असावधानी हुई तो पहिया गड्ढे में जा गिरता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है,” एक ग्रामीण ने बताया।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकार जहां नए सड़क निर्माण कार्यों की घोषणाएँ कर रही है, वहीं पहले से बनी सड़कों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि केसरपुर कला मार्ग की टूटी पुलिया और सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!