कबीरगंज घाट से शुरू हुई नाव सेवा, अब आसान हुआ पूरनपुर का सफर
150 किलोमीटर का चक्कर खत्म, नौका सेवा से किसानों, और यात्रियों को राहत

कबीरगंज घाट से शुरू हुई नाव सेवा, अब आसान हुआ पूरनपुर का सफर
150 किलोमीटर का चक्कर खत्म, नौका सेवा से किसानों, और यात्रियों को राहत
पूरनपुर,पीलीभीत।हजारा ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद कबीरगंज नौका घाट का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे अब संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्रामीणों को पूरनपुर कोर्ट-कचहरी जाने के लिए 150 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
पूर्व में नाव संचालन न होने के कारण हजारा और संपूर्णानगर क्षेत्र के लोगों को शारदा नदी पार करने के लिए बड़ी दूरी तय करनी पड़ती थी अब नहरोसा, राणाप्रतापनगर,कबीरगंज, गांधीनगर,रामनगर,लक्ष्मणनगर, भरतपुर सिद्धनगर सहित आसपास के गांवों के लोगों को लगभग 25 किलोमीटर की दूरी में ही पूरनपुर पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी।नौका घाट ठेकेदार मोहिद बरकाती ने बताया कि घाट पर सुरक्षा और सुगम पारगमन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नाव संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों ने बताया कि यह सुविधा शुरू होना उनके लिए “कई वर्षों पुराना सपना पूरा होने” जैसा है। अब वे समय और खर्च दोनों की बचत कर पाएंगे।
स्थानीय प्रशासन ने भी घाट संचालन शुरू होने पर संतोष जताया है और कहा है कि नौका सेवा की नियमित निगरानी व रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




