यूपी
कंटेनर की टक्कर से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष घायल

कंटेनर की टक्कर से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष घायल
पूरनपुर/पीलीभीत। एक सड़क हादसे में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बमनपुरी निवासी प्रदीप शुक्ला वुधवार सुबह करीब दस बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे बंडा बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रदीप शुक्ला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।



