जोसेफ कॉलेज टूर्नामेंट में शेरपुर कला के अरमान व बाबर खान चमके, बाबर बने 2025 के चैंपियन

जोसेफ कॉलेज टूर्नामेंट में शेरपुर कला के अरमान व बाबर खान चमके, बाबर बने 2025 के चैंपियन
पूरनपुर,पीलीभीसेंटत।सपा के वरिष्ठ नेता जैगम रजा खान शेरपुर कला के पुत्र अरमान खान व बाबर खान ने सेंट जोसेफ कॉलेज, पूरनपुर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों भाइयों ने एथलेटिक्स और क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया। बाबर खान ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी।उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने उन्हें “2025 का चैंपियन” घोषित किया। यह लगातार तीसरी बार है जब सेंट जोसेफ कॉलेज की चैंपियनशिप बाबर खान ने अपने नाम की है।दूसरी ओर अरमान खान ने गोला फेंक और रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके खेल कौशल ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रभावित किया।इस उपलब्धि के बाद सईद खान कोठी,शेरपुर कला पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरमान और बाबर अपने पिता जैगम रजा खान के पदचिन्हों पर चलते हुए एक दिन न सिर्फ पूरनपुर नही बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।इन बच्चों की इस सफलता से शेरपुर कला व पूरनपुर में खुशी की लहर है और कॉलेज परिवार ने भी इस पर गर्व व्यक्त किया है।




