यूपी

जनसंवाद कार्यकम में सांसद ने जनता से रूबरू होकर सुनी जनसमस्याएं।

जनसंवाद कार्यकम में सांसद ने जनता से रूबरू होकर सुनी जनसमस्याएं

अमरिया क्षेत्र के धुंधरी, बढ़ा पुरा, मुगला खेड़ा , करगैना आदि में गुरुवार को जनसंवाद कार्यकम में केंदीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रामीणों से रूबरू होकर जनसमस्याओं को को सुना ग्रामीणों ने हर्रायपुर चौराहे से सिरसा गोपाल नागर को जाने वाली सड़क को बनाने की मांग रखी जिसपर सांसद ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से सड़क के निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली विभागीय अधिकारियों ने बताया सड़क का स्टीमेट पास हो गया है जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जायेगा। करगैना क्षेत्र के किसानों द्वारा सांसद जितिन प्रसाद को अवगत कराया गया करगैना क्षेत्र का गन्ना एल एच चीनी मिल्स पीलीभीत को जाता था इस वर्ष करगैना क्षेत्र के गन्ना सेंटर को बहादुर गंज बहेड़ी में स्थापित नई चीनी मिल्स त्रिवटी नाथ सुगर इंडस्ट्रीज को एलाटमेंट कर दिया गया है जो अभी सुचारू रूप से चलने की हालत में नहीं है एवं बहादुर गंज मिल्स में जाने के लिए रास्ते में एक टेंड़ा पुल पड़ता है जो खतरनाक स्थिति में है जहां आये दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्र वासी अपने गन्ने की फसल ले जाने में असमर्थ हैं। केन्द्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। बहीं सतनाम सिंह द्वारा पीलीभीत से अमृतसर को सीधे ट्रेन चलाने की मांग रखी गई। केंद्रीय मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही है खाद्यान्न से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना सोलर पैनल किसान सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड आदि योजना संचालित हो रही है जिससे आम नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है सड़कें बिजली पानी पहले से काफी अच्छी सुविधा मिल रही है। सांसद ने कहा हम हमेशा विकास की बात करते हैं जो धरातल पर दिखाई पड़ रहा है। पीलीभीत को माडल जिला बनाया जायेगा। कार्यक्रम में बंटी मिश्रा, सर्वजीत सिंह, महामंत्री लेखराज भारती, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष भरत राम, महेंद्र गंगवार, मलकीत सिंह, संजीव मिश्रा, मान सिंह, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!