यूपी

जिलाधिकारी ने किया 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के छात्र-छात्राएं दिखा रहे प्रतिभा का जौहर, रंग-बिरंगे गुब्बारों से गूंजा आसमान

जिलाधिकारी ने किया 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के छात्र-छात्राएं दिखा रहे प्रतिभा का जौहर, रंग-बिरंगे गुब्बारों से गूंजा आसमान

पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में सोमवार को तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, रैली संयोजक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सह संयोजक डॉ. योगेश गंगवार एवं जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।मार्च- पास्ट की सलामी लेने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इस दौरान खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर रहा और दर्शक दीर्घा में उपस्थित शिक्षक व अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन कियामुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा,हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है, आवश्यकता है तो बस उसे पहचानने की। खेलों के साथ-साथ शिक्षा भी जरूरी है क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की अपील की
उद्घाटन के बाद विभिन्न वर्गों की 800 मीटर दौड़ कराई गई, जिसमें विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन किया सीनियर बालक प्रथम मानु यादव जी.डी.एस.के. कॉलेज सफौरा
द्वितीय नितिन पब्लिक इंटर कॉलेज,तृतीय अमीश पब्लिक इंटर कॉलेज,सीनियर बालिका प्रथम नेहा अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज,द्वितीय ज्ञानवती एस.एन. इंटर कॉलेज,तृतीय प्रियांशी एस.आर.एम. इंटर कॉलेज, बीसलपुर जूनियर बालिका प्रथम लक्ष्मी अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज
द्वितीय गीता राजकीय हाई स्कूल, ईटगांव तृतीय रुचि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत.जूनियर बालक प्रथम पुष्पेंद्र सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर,द्वितीय जीत कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज, पूरनपुर
तृतीय फैसल ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज,उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें लोकनृत्य, समूह गायन और स्वागत गीत प्रमुख आकर्षण रहे।आभार व्यक्त करते हुए कहा “यह मंच बच्चों की उड़ान का आधार है”जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि “यही बच्चे जनपद स्तर से जीतकर मंडल और प्रदेश स्तर तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां, हामिद अली, खेल शिक्षक यासीन अहमद, संजय पांडे, प्रशांत शुक्ला, मनीष कुमार, बीना मिश्रा, अनिता जोशी, विजयलक्ष्मी, राजाराम भारती, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद पंत, सर्वेश गंगवार, के.के. सागर सहित अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!