जिलाधिकारी के निर्देश पर शेरपुर कलां में मनरेगा के तहत चला स्वच्छता अभियान
राजकीय मॉडर्न कॉलेज परिसर में हुई सफाई, संचारी रोग रोकथाम को मिली गति

जिलाधिकारी के निर्देश पर शेरपुर कलां में मनरेगा के तहत चला स्वच्छता अभियान
राजकीय मॉडर्न कॉलेज परिसर में हुई सफाई, संचारी रोग रोकथाम को मिली गति
पूरनपुर,पीलीभीत।संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मनरेगा योजना के तहत संचालित किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता एवं ग्राम प्रधान के निर्देशन में कार्य सम्पन्न हुआ।अभियान के दौरान राजकीय मॉडर्न कॉलेज, शेरपुर कलां परिसर में खड़ी झाड़ियाँ एवं घास की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।मनरेगा कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज परिसर में जमा कूड़ा- कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया।ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से सफाई, जलजमाव की रोकथाम तथा नालियों की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।प्रधान जानेआलम ने भी ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास की सफाई पर ध्यान दें, जलजमाव न होने दें और संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।ग्राम पंचायत द्वारा आने वाले दिनों में अन्य सार्वजनिक स्थलों जैसे प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवनों में भी सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई गई है, ताकि पूरे ग्राम में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।




