यूपी

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर

पीलीभीत।गांधी सभागार, पीलीभीत में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से की।कॉन्फ्रेंस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में समाज में महिला शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं/बालिकाओं को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा,महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य है कि हर महिला सशक्त बने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे।”
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा,महिलाओं की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब वे आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। पुलिस प्रशासन हर समय आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों — जैसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अश्लील संदेश, ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग आदि से बचाव के उपाय बताए गए।साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।महिला हेल्पलाइन (1090) 1090 महिला उत्पीड़न या असुरक्षा से संबंधित शिकायतें
पुलिस आपातकालीन सेवा 112 किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता महिला हेल्प डेस्क / डायल 181 181 महिला हिंसा, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की शिकायतें बाल हेल्पलाइन 1098 बच्चों से जुड़ी आपात या सहायता संबंधी सेवाएं साइबर क्राइम शिकायत 1930 ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की रिपोर्टिंग
एम्बुलेंस सेवा 108 चिकित्सीय आपात स्थिति में तत्काल सहायताकार्यक्रम में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आस्था अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कई प्रतिभागी महिलाओं ने मंच से अपने जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों ने ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। डीएम का संदेश — “सशक्त महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं की प्रगति से ही संभव है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे न केवल अपने अधिकारों को जानें बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!