जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग में चार दिवसीय खादी महोत्सव के तहत खादी सम्मान यात्रा का किया गया आयोजन
आत्मनिर्भर भारत व “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की पहल

जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग में चार दिवसीय खादी महोत्सव के तहत खादी सम्मान यात्रा का किया गया आयोजन
आत्मनिर्भर भारत व “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की पहल
पूरनपुर,पीलीभीत।खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा खादी महोत्सव 2025 के तहत देश भर में खादी सम्मान यात्रा तथा खादी प्रतिज्ञा जैसे अनेकों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फार लोकल के संदेश को बढ़ावा देने के साथ साथ लोगों को खादी के प्रति जागरूक करना है।इसी क्रम में पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में स्थापित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में आयोजित चार दिवसीय खादी महोत्सव के तहत बुधवार को खादी सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया था। वहीं आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरारखेड़ा के चेयरमैन गुर गुरकृपाल सिंह तथा चीनी मिल के डायरेक्टर चौधरी पदम सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा दिखाकर इस एतिहासिक खादी सम्मान यात्रा को रवाना किया था। यह खादी सम्मान यात्रा जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था भरजूनियां से बुधवार सुबह दस बजे से शुरू होकर भरतपुर,मौरेनियां गांधी नगर,कबीरगंज,पंजाब घाट से होती हुई पलिया पहुंची। और वहां से वापिस मंहगापुर, बमनगर,मुरारखेड़ा,सम्पूर्णानगर, खजुरिया तथा सिद्धनगर होती हुई वापस संस्था में आकर सम्पन्न हो गई थी।इस दौरान संस्था में कार्यरत सभी पुरुष व महिला स्टाफ के साथ साथ क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने इस ऐतिहासिक खादी सम्मान यात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं दूसरी ओर यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सम्मान यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराने के साथ साथ उनका जोरदार स्वागत भी किया था।यहां आपको बता दें कि इस खादी सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत, वोकल फार लोकल तथा हर घर स्वदेशी के संदेश को बढ़ावा देना था। और यह यात्रा लोगों को स्वदेशी कपड़ों और उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करती है।यहां आपको बता दें जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था भरजूनियां में 22 से 25 अक्टूबर तक खादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। और 23, 24 व 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे से क्षेत्र के विभिन्न नामी-गिरामी स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
वहीं इस खादी सम्मान यात्रा को लेकर संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह, एलआईसी अभिकर्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव तथा सम्पूर्णानगर खीरी के खादी प्रेमी व नगर व्यपार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इश्तियाक उपस्थित रहे।




