यूपी

जंगली सब्जी खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के पांच सदस्य सीएचसी पहुंचा

जंगली सब्जी खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के पांच सदस्य सीएचसी पहुंचा

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदोखा में गुरुवार देर रात शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि परिवार ने रात के भोजन में जंगली सब्जी बनाई थी, जिसे खाने के कुछ ही देर बाद सभी की हालत खराब होने लगी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बृजलाल के घर गुरुवार रात परिजन खाना खाने के बाद रोजाना की तरह आराम करने के लिए लेट गए थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रामश्री (35), बेटियां ममता (18), शिवानी (14), जीतू (9) और बेटा आदेश (17) अचानक उल्टी और चक्कर की शिकायत करने लगे। देखते ही देखते पूरे परिवार की हालत बिगड़ने लगी।
घर में हड़कंप मच गया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर रात करीब 10:20 बजे सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूत्रों के अनुसार, परिवार ने जिस जंगली सब्जी का सेवन किया था, वह संभवतः विषैली पौध प्रजाति की थी।चिकित्सकों का कहना है कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जंगल या खेतों से लाए गए पौधों को सब्जी समझकर पका लेते हैं, जो विषाक्त साबित हो सकते हैं। गांव में इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने आपसी बातचीत में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने जंगली सब्जी खाने के बाद बीमारी झेली हो। फिलहाल सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है बृजलाल ने जंगली सब्जी नहीं खाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!