Uncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

हमीरपुर ग्राम पंचायत में इंटरलॉक मार्ग का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

ग्राम प्रधान भूपराम और सचिव अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में गाँव में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य

हमीरपुर पंचायत में इंटरलॉक मार्ग का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

पूरनपुर, पीलीभीत।

ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रधान और सचिव निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत और योजनाओं के कारण पंचायत में विकास की गति पहले से दोगुनी हो गई है। पूरनपुर की ग्राम पंचायत हमीरपुर में ग्राम प्रधान भूपराम और पंचायत सचिव अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण का शुभारम्भ किया गया। गांव केलोगों का कहना है कि प्रधान भूपराम के नेतृत्व में गाँव का चहुमुखी विकास हो रहा है।हाल ही में पंचायत में तमाम विकास कार्य कराएँ गए है।स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी लागू कराया गया है। ग्राम पंचायत में पिछले कुछ वर्षों में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज हुई है।गाँव के अधिकांश मार्ग अब इंटरलॉकिंग ईंटों से सजे नज़र आ रहे हैं, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिली है। साथ ही हर गली और रास्ते में प्रकाश व्यवस्था की गई हैं, जिससे रात के समय गाँव जगमग रहने लगा है और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बड़ा कदम साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भूपराम और अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में गांव में साफ- सफाई, और सड़क निर्माण के कार्य समय से हो रहे हैं। “पहले हमें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सब कुछ जल्दी और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है,” प्रधान भूपराम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पंचायत के विकास में सहयोग करें और सुझाव दें। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर गांववासी को मूलभूत सुविधाएं मिले और गांव हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। वहीं पंचायत सचिव अखिलेश गुप्ता ने बताया, “हम सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना और जनता को उनका सीधा लाभ देना हमारी जिम्मेदारी है।

Rpt- vikash thakur

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!