यूपी

हजारा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

हजारा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हजारा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों,साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 1090, 112, 181 व महिला हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया पर साइबर फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपाय सिखाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर व निडर बनने का संदेश दिया।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की जागरूकता बढ़ेगी और अपराधों में कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!