यूपी

हजारा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, चार वांछित अपराधी चढ़े हवालात की सलाखों के पीछे

हजारा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, चार वांछित अपराधी चढ़े हवालात की सलाखों के पीछे

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हजारा पर मु0अ0सं0 300/2023 धारा 147, 323, 504, 506, 452, 354, 427, 109, 34 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों मे अनीश टेकेदार पुत्र अशोक टेकेदार, उम्र लगभग 23 वर्ष,राजेश पुत्र श्रीपाल, उम्र लगभग 22 वर्ष, संजय पुत्र श्रीपाल, उम्र लगभग 24 वर्ष,प्रशांत पुत्र सुधांशु माली, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी ग्राम राहूल नगर मजदूर बस्ती थाना हजारा, जनपद पीलीभीत
प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह, थाना हजारा,उपनिरीक्षक संजीव कुमार, थाना हजारा,हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी।थाना हजारा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने टीम को सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा व्यक्त की और इसी प्रकार अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!