गरीबों के घर आई खुशियों की दीवाली — प्रधान पति पप्पू पांडेय ने बांटी मिठास और मुस्कानें

गरीबों के घर आई खुशियों की दीवाली — प्रधान पति पप्पू पांडेय ने बांटी मिठास और मुस्कानें
गरीबों के घर दीप जले तो वही असली उजाला है — देवीपुर की दीवाली बनी मिसाल
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के कलीनगर तहसील अंतर्गत गांव देवीपुर में इस बार दिवाली की रौनक कुछ खास रही। गांव के प्रधान पति पप्पू पांडेय ने अपने स्तर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां बांटकर मानवता की मिसाल पेश की।उन्होंने गांव के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दीपावली पर्व पर खील-खिलौने, भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, दीये, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री भेंट की। बच्चों को खिलौने मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी, वहीं महिलाओं ने प्रसन्न होकर प्रधान और उनके पति का आशीर्वाद दिया।पप्पू पांडेय ने कहा कि “दिवाली केवल अमीरों का त्योहार नहीं, बल्कि सबकी खुशियों का पर्व है। जब हर घर में दीप जले, तभी असली दीवाली होती है।”गांव के लोगों ने प्रधान और उनके पति की इस पहल की खूब सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से ही समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।





